BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 12:05 pm
KHABAR : फल एवं सब्जी मंडी में लोकल कैरी की बंपर आवक, प्रदेश की लोकल कैरी मार्च-अप्रैल तक ही, पिछले साल कैरी 50-55 रुपए किलो, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में लोकल कैरी की बंपर आवक शुरू हो गई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अचार, लोंजी और चटनी बनाने के लिए कैरी की मांग बढ़ गई है। व्यापारी फरहान राइन के अनुसार, इस साल अप्रैल में पिछले साल की तुलना में अधिक गर्मी पड़ रही है। सेंधवा, खरगोन, भीकनगांव, किरमला, खेतिया, सिलावद, पानसेमल और बड़वाह सहित निमाड़ क्षेत्र से प्रतिदिन 200 टन से अधिक कैरी आ रही है। गुजरात के दाहोद और नडियाद से 10-15 टन कैरी की आवक हो रही है। मंडी में कैरी 20-25 रुपए प्रति किलो बिक रही है। पिछले साल कैरी 50-55 रुपए किलो थी। इस साल फसल अच्छी होने से दाम कम हैं। कैरी की फसल एक साल अच्छी और एक साल कम होती है।प्रदेश की लोकल कैरी मार्च-अप्रैल तक ही आती है। मई-जून में गुजरात से कैरी आएगी। इंदौर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, कालपी, जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर और ग्वालियर तक कैरी की मांग है। स्वाद और टिकाऊपन के कारण यह कैरी पसंद की जाती है। इससे बना अचार साल भर खराब नहीं होता। सेंधवा के रमेश मंगा, खरगोन के सेवकराम, कसरावद बाबू खा के मुताबिक हर साल अप्रैल के मध्य से आवक बढ़ जाती है। इससे अचार निर्माताओं को सस्ते दामों पर भरपूर माल मिलना शुरू हो जाता है। लोकल कैरी का अचार बहुत स्वादिष्ट होता है। इसका अचार एक साल तक खराब नहीं होता है। निमाड़ क्षेत्र एक समय पानी की कमी के कारण बहुत पिछड़ा हुआ था, लेकिन आज नर्मदा नदी का पानी पूरे निमाड़ क्षेत्र में उपलब्ध होने से खूब खेती हो रही है। इंदौर के बड़े व्यापारी निमाड़ क्षेत्र में जमीनें खरीद कर खेती कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE