BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 12:08 pm
KHABAR : मंत्री काश्यप बोले- संस्कारों का विकास जरूरी, रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- पीएम के नेतृत्व में ऐसे काम होते देखे, जिनकी कल्पना नहीं की थी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे काम होते देखे है, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। आर्थिक विकास के साथ संस्कारों का विकास भी जरूरी है और मोदी जी ने सबकुछ कर दिखाया है।


यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वह रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


मंत्री काश्यप ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 साल में विकसित भारत की यात्रा की जानकारी दी। काश्यप ने कहा 11 सालों में जो बड़े परिवर्तन हुए, उनमें स्वच्छता अभियान प्रमुख है, जिससे गांधीजी के छुआछुत समाप्त करने का मिशन का जागरण भी हुआ है।


उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डबल इंजन सरकार के रूप में नदी जोड़ो योजना पर किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। मंत्री काश्यप ने कहा कि मोदी जी ने विकसित भारत 2047 का जो नारा दिया, उस पर तेजी से काम हो रहा है।


जिला प्रभारी बोले- भाजपा की राजनीति में “राष्ट्र सर्वाेपरि” की भावना
सम्मेलन में जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर कहा कि मोदी जी की मन की बात में सामाजिक परिवर्तन का ताना बना बुना जाता है। इससे पार्टी के सर्वस्पर्शी भाव भी प्रकट होते है। राष्ट्र को सर्वाेपरि मानने वाला कोई दल है, तो वह केवल भाजपा है।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी एवं विनोद यादव ने किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल समेत शहर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार विनोद यादव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE