छतरपुर। जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में खडी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई घटना दोपहर 11.30 की बताई जा रही है बीएमओ डॉ रविन्द्र पटेल ने बताया कि वह ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 93-एक्स-8141 है जो कि किसी अज्ञात व्यक्ति की होना बताया जा रहा है फिलहाल पूरे मामले में सिविल अस्पताल नौगांव के बीएमओ डॉ रविन्द्र पटेल की सूझबूझ और सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।