BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 4:16 pm
KHABAR : पुलिस भर्ती के लिए निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग सेन्टर के 07 युवाओं का पुलिस विभाग में चयन, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग में भर्ती हेतु योग्य युवक/युवतियों हेतु जिला पुलिस बल नीमच द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण पुलिस विभाग अन्तर्गत खेल विभाग के शारीरिक प्रवीणता में दक्ष कर्मचारियों के द्वारा पुलिस लाईन कनावटी मैदान पर दिया जा रहा है। 
निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण हेतु रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निर्देषानुसार पुलिस विभाग के प्रषिक्षकों ईष्वर सिंह एवं कमलेष के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की गई लिखित परीक्षा से शारीरिक परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त 80 युवक/युवतियों द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र में प्रषिक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन कराया जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया था। 
माह मार्च 2025 में घोषित मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परिणाम में 05 युवक एवं 02 युवतियों का अंतिम चयन हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा उक्त परिणाम में अंतिम रूप से चयनित युवाओं का सम्मान किया जाकर उनको भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई। मध्यप्रदेष पुलिस में चयनित युवाओं द्वारा भी पुलिस विभाग एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जाने हेतु धन्यवाद दिया जाकर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया। 
उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, सुबेदार सुरेष सिसोदिया सहित मध्यप्रदेश पुलिस में चयनित युवा उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE