BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 4:56 pm
KHABAR : इंदौर में एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर पर केस, पद्श्री से सम्मानित जनक पलटा के साथ धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने किया दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर रहे दिनेश डोंगरे के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जनक पलटा के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कार्रवाई की है। दरअसल जनक पलटा ने 1 जून 2020 में एसबीआई बैक में स्पेशल टर्म डिपाजिट कराया था। इसमें डोंगरे ने पलटा के 23 लाख 47 हजार रुपए निकाल कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही 10 लाख कैश भी निकाल लिए।

 

दिनेश डोंगरे ने टर्म डिपॉजिट का समय पूरा होने से पहले ही यह राशि निकाल ली। इसे पंकज जिनवाल नाम के व्यक्ति के खाते में डिपाजिट किया गया। डोंगरे ने पंकज के अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया, ताकि लेनदेन के संबंध में उसे पता ना चले।

 

इसके बाद डोंगरे ने पंकज के खाते से कई बार ट्रांजैक्शन किया। जिसके ओटीपी उसके पास आने लगे। पलटा ने जब स्टेट बैंक में इसकी शिकायत की, तब बैंक जांच में मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद सीबीआई ने दिनेश डोंगरे पर भष्ट्राचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE