BREAKING NEWS
खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 6:39 pm
KHABAR : ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा मात्र 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्शन, सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से करना होगा आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले उपभोक्‍ताओं को अब केवल 5 रूपये में नवीन विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। यह नया घरेलू कनेक्‍शन उन लोगों को मिलेगा जो कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के घरेलू फीडर से नियमानुसार कनेक्‍शन लेने की पात्रता रखते हैं। कंपनी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीणजन नवीन कनेक्‍शन के लिए आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर New connection चुनें। इसके बाद Lt new connection टैब में सरल संयोजन को चुनें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा पोर्टल पर सीधे https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home पर जाकर भी 5 रुपये में नए कनेक्‍शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण उपभोक्‍ता इस कार्य के लिए वितरण केन्‍द्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्‍ता चाहें तो नवीन कनेक्‍शन के लिए अपना आवेदन एम.पी. ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE