खरगोन। जिले में सेन समाज ने अपने आराध्य की जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सुबह समाजजन गुरुनानक चौराहा क्षेत्र में एकत्रित हुए। यहां बाजे- गाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। ढोल- ताशे और साउंड सिस्टम पर बज रहे धार्मिक गीतों पर समाज के महिला- पुरुषों, युवक- युवतियों ने नृत्य कर अपने आराध्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शोभायात्रा मुख्य मार्गाे से होकर भावसार धर्मशाला पहुंची, जहां भंडारे का आयोजन किया है।