खनियांधाना। नगर में मंगलवार को समस्त हिंदू समाज एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना के विरोध में एक शांतिपूर्ण रैली एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्र हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
यह कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ प्रमुख चौराहे तक पहुँचा, जहाँ लोगों ने मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं होता, तब तक यह विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और एकजुटता का परिचय दिया।