भगवानपुरा। नगर में शुक्रवार शाम साढ़े छः बजे विहिप बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि, कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गईं कायराना हरकत से 27 निर्दाेष लोगों की जान चली गईं। जिससे कि,पूरे देश में बदले की आग भड़क रही हैं। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने की मांग की जा रही हैं। इसी कड़ी में भगवानपुरा के बस स्टेंड पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर विहिप भगवानपुरा प्रखण्ड संयोजक सूर्यप्रताप ठाकुर मंडल अध्यक्ष महेश डावर वीरेंद्र दवाने नवीन राठौड़ कान्हा जायसवाल योगेश घोड़के जितेन्द्र सिसोदिया धर्मेंद्र मंडलोई नरेंद्र महाजन वेरसिंह खोडे करण खोडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।