शाजापुर। जिला संभाग में प्रथम केन्द्रीय गृहमंत्री के ष्अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदकष् में शाजापुर जिला संभाग में प्रथम आया है, यहां के 16 पुलिसकर्मियों को यहां पदक मिला है।
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि वर्ष 2024 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र आदेश के माध्यम से स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का ष्अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदकष् पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को उनकी अति-उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है, जिसमे शाजापुर जिले के 9 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट ओर 7 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया जो संभाग में प्रथम है।