गुना। कश्मीर के पहलगाम में हुए हिन्दुओं के सामूहिक नरसंहार ने सम्पूर्ण राष्ट्र को झकझोर दिया है। धर्म पूछकर की गई इस नृशंस हत्या के विरोध में गुना जिले के सकल हिन्दू समाज द्वारा एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। हिन्दू समाज ने इसे आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बताया। रैली हनुमान चौराहे से शुरू हुई, जो हाट रोड, रपटा, नीचला बाजार, सदर बाजार, सुगन चौराहा, लक्ष्मीगंज होते हुए शास्त्री पार्क तक पहुंची। रैली के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ गहरा आक्रोश प्रकट किया।
शास्त्री पार्क पर रैली का समापन एक प्रतीकात्मक पुतला दहन के साथ हुआ, जिसे ‘आतंकवाद का अंतिम संस्कार’ नाम दिया गया। इस दौरान कश्मीर में मारे गए हिन्दू श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी