BREAKING NEWS
खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 2:27 pm
KHABAR : इंदौर में शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश, पासपोर्ट एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत अब शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों की पुलिस को इस अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।


इन्हें फिलहाल इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया
इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय से शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों की एक विस्तृत सूची पुलिस को प्राप्त हुई है। इस सूची के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान और उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इस अभियान को गोपनीय रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था न फैले। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे केवल उन्हीं लोगों पर फोकस कर रहे हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए हैं। वहीं, जो पाकिस्तानी महिलाएं भारतीय नागरिकों से विवाह कर चुकी हैं और लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें इस प्रक्रिया से फिलहाल बाहर रखा गया है।


हिरासत, डिपोर्टेशन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई संभव
इंदौर पुलिस का कहना है कि यदि किसी पाकिस्तानी नागरिक ने शॉर्ट टर्म वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रहना जारी रखा है या पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत हिरासत, डिपोर्टेशन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई संभव है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाए और तय प्रक्रिया के तहत उन्हें जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजा जाए।


रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी जाएगी
इस अभियान का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत और संभावित खतरे को खत्म करना है। फिलहाल पुलिस के विशेष दस्ते इस कार्य में जुटे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी मिली है, वहां गुप्त रूप से सत्यापन की कार्रवाई जारी है। इस प्रक्रिया को गंभीरता और सतर्कता के साथ अंजाम दे रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चिन्हित किए गए लोगों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भी भेजी जाएगी, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां भी इस अभियान में पुलिस को तकनीकी और खुफिया सहायता प्रदान कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE