उज्जैन। रविवार को अमावस्या और पंचकोसी यात्रा के समापन के कारण शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान नृसिंह घाट के पास एक युवक डुबने लगा, लेकिन मौके पर तैनात जवानों ने युवक की जान बचा ली। पुणे निवासी आशुतोष राजपूत (27) नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे।
घाट पर तैनात होमगार्ड जवान जावेद खान और एसडीईआरएफ के जवान बृजमोहन ने लाइफ जैकेट की मदद से आशुतोष को सुरक्षित बाहर निकाला। होमगार्ड तैराक प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी के मुताबिक, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
प्रशासन ने तीन शिफ्टों में 60 जवानों और तीन अधिकारियों की तैनाती की हैं। नदी में चार मोटर बोट लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। अमावस्या और पंचकोसी यात्रा के समापन के कारण नदी में स्नान करने वालों की संख्या बढ़ गई हैं।