नीमच। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनयका जैन ब्रोकर व मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि बही पार्श्वनाथ क्षेत्र में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करवाकर 20वीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती शांति सागर जी महाराज के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ (36) पीछी नीमच की लाल माटी पर पधार रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि दिगंबर जैन संत 24 घंटे में एक बार ही निरंअतराय आहार जल ग्रहण करते हैं। सभी संत अपनी संयम परंपरा का पालन करते हुए तपस्या का पालन करते है ससंघ 36पिछी जिसमें दिगंबर मुनी रत्न एवं आर्यिका संसंघ का आगमन 29 अप्रैल मंगलवार को सुबह नीमच की पावन धरा पर होने जा रहा है। उससे एक दिन पूर्व 28 अप्रैल सोमवार को परम पूज्य आचार्य संघ सरावगी सोर्टेक्स पर विराजमान रहेंगे। परम पूज्य आचार्य श्री के सान्निध्य में प्रति 12 वर्ष में होने वाले भगवान बाहुबली के तीन मस्तक अभिषेक उनके सानिध मे संपन्न हुए हैं।