देवास। मध्य प्रदेश में पहली बार युवा कांग्रेस आम युवा को नेता बनने का अवसर दे रही है यही नहीं ब्लाक अध्यक्ष भी चुनाव के माध्यम से ही चुना जाएगा। संगठन ने चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था की है। शुक्रवार को संगठन की ओर से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को कॉर्डिनेटर राजेश रलिया ने देवास में प्रेस वार्ता आयोजित की। जहा उन्होंने बताया कि नामांकन 27 अप्रैल से 6 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान विथ आइवायसी एप के माध्यम से होगा। सदस्य बनते ही उसे मतदान करना होगा। एक सदस्य छह वोट डालेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा,जितेंद्र सिंह गौड़, विश्वजीत सिंह चौहान सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहै।
रलिया ने बताया कि घोषणा के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 27 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन वही युवा कर पाएंगे, जो 18 से 35 वर्ष आयु के होंगे। इसकी गणना का आधार नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी। नामांकन के बाद दावा-आपत्ति करने के लिए 28 अप्रैल से 7 मई तक का समय दिया जाएगा। निर्वाचन दल नियमों के आधार पर निराकरण 9 मई तक करेगी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को 11 मई को अंतिम रूप दिया जाएगा।इसके बाद एक माह का सदस्यता अभियान चलेगा। इसके साथ ही मतदान की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगा। संगठन के मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन मतदान होगा। वे सभी युवा चुनाव लड़ने के पात्र होंगे, जो सदस्य होंगे।