भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है। मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की।
सीएम ने कहा, कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग लंबे समय से चल रही है। 2016 से यह मांग लंबित है हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी कर्मचारियों के सभी वर्गों के प्रमोशन जल्द से जल्द हो सके।
सीएम ने कहा, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक साथ 2024 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करते हुए वर्तमान महंगाई भत्ता भारत सरकार के सभी कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत करने की में घोषणा करता हूं और त्वरित गति से इसको लागू किया जाएगा इसके साथ ही महंगाई भत्ते की वृद्धि के फल स्वरुप एरियर की राशि का भुगतान पांच सामान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक समानुपात किस्तों में कर दिया जाएगा
सीएम ने कहा बहुत जल्दी सरकार चाह रही है कि सभी वर्गों को समेकित रूप से पदोन्नति मिले। 2016 से पदोन्नति के मसले में कई कारणों से मामला उलझा हुआ है ऐसे में हमारी मंत्रिमंडल की एक समिति बनाई गई थी। अधिकारियों के सभी वर्गों से बात कर रहे हैं कि बीच का रास्ता निकालते हुए पदोन्नति के रास्ते भी खोले जाएं। मैं मानकर चलता हूं कि हमारे भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्दी वह समय आएगा जब हम इसकी न केवल घोषणा करेंगे बल्कि उसे लागू भी करेंगे।