BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 3:17 pm
KHABAR : पण्डोखर सरकार की फायर बिग्रेड ने पुरा और धनपीपरी में बड़े अग्निकांड को नियंत्रित किया, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया पण्डोखर क्षेत्रों में विगत दिनों दो बड़े अग्निकाण्डों को देश के सुविख्यात त्रिकालदर्शी संत  गुरुशरण जी महाराज के निर्देश पर पण्डोखर सरकार धाम की फायर ब्रिगेड ने मौके पर त्वरित रूप से पहुंचकर नियंत्रित किया।


पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि विगत मंगलवार को पण्डोखर धाम से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पुरा में आग लग जाने की सूचना प्राप्त होते ही पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण जी महाराज ने तुरंत आश्रम से फायर ब्रिगेड को अग्निकांड स्थल की ओर रवाना कर दिया। अग्निशामक वाहन दल के प्रभारी चालक दुर्जेंद्र शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लगातार तीन राउंड से आग को फैलने से रोका इससे पूरा गांव आज की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।इसी तरह धनपीपरी घर में भी बुधवार को आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पंडोखर धाम आश्रम से फायर ब्रिगेड को मौके पर तुरंत रवाना किया गया और समय पर भीषण आग को नियंत्रित कर लिया गया। यहां भी यदि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचता तो पूरे गांव में आग फैलने से भारी जनधन की हानि हो सकती थी। पंडोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वह फसल काटने के बाद खेतों में पलारी को मत जलाएं अन्यथा इससे भविष्य में भीषण हादसा हो सकता है। उन्होंने अग्निकांड जैसी कोई भी घटना होने पर तुरंत नजदीक के थाने और जहां फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध है वहां सूचना देने का आग्रह किया ताकि आग लगने जैसी घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। दोनों जगह आग पर नियंत्रण करने में पण्डोखर धाम आश्रम के अग्निशामक वाहन प्रभारी दुर्जेंद्र शर्मा, शिवम तिवारी और ग्राम के कुछ युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE