BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 3:48 pm
KHABAR : मुरैना में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोग बोले आसामाजिक तत्वों की करतूत; विधायक पहुंचे, पुलिस ने कहा- आरोपियों को ढूंढेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया। लोगों ने कहा कि पुलिस को बताया तो उनकी सुनी नहीं। विधायक को फोन लगाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करने कहा।


बताया गया कि घटना अंबाह क्षेत्र के खजूरी गांव के संजय नगर में रविवार की है। कुछ असमाजिक तत्वों ने गांव में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया। यह बात जब स्थानीय कांग्रेसी विधायक देवेन्द्र सखवार को लोगों ने बताई तो वह पहुंचे और उन्होंने पुलिस की सूचना दी।


लोगों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने रात को मूर्ति को नीचे गिरा दिया, जिससे वह साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह जब गांव वालों को पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना देने के बावजूद जब अंबाह थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सखवार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को फोन लगाया तो वे वहां पहुंचे और उन्होंने पूछताछ करना शुरू की।


अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि रात में मूर्ति किसी ने नीचे गिरा दी है। मैं मामले की जांच कर रहा हूं। कौन लोग हो सकते हैं, इसकी जानकारी गांव वालों से ली जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE