BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 4:21 pm
KHABAR : एमपी का ऐसा गांव जहां आम इंसान तो छोड़िए पुलिस वाले भी जाने से डरते थे, अब बदल गया नजारा, जानें कैसा हुआ परिवर्तन, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। मध्य प्रदेश का ऐसा गांव जहां आम इंसान तो छोड़िए पुलिस वाले भी जाने से डरते थे, लेकिन अब पुलिस अधीक्षक के डर से नजारा बदल गया है। एसपी से प्रभावित होकर अपराधी लगातार सरेंडर कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को 44 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें महिलाएं भी शामिल है।


हम बात कर रहे है राजगढ़ जिले के कड़िया, हुलखेड़ी और गुलखेड़ी गांव की। जहां के सैकड़ों आरोपियों की तलाश लगभग भारत के हर राज्य के थाने में है। इसकी बानगी इसी से समझी जा सकती है कि पिछले एक साल में भारत के 1235 थानों की पुलिस यहां विभिन्न अपराधो में शामिल आरोपियों के लिए आ चुकी है। इन गांवों से पिछले साल 30 करोड़ 78 लाख की बरामदगी की गई थी। लेकिन राजगढ़ के एसपी आदित्य मिश्रा के पदस्थ होने के बाद इन गांवों का नजारा बदल गया है।


रविवार (27 अप्रैल) को 44 आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो कि इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि एसपी लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे है। जिससे आरोपियों में भय का माहौल है। कड़िया, गुलखेड़ी व हुलखेड़ी को अपराध की नर्सरी कहा जाता है, लेकिन आदित्य मिश्रा ने रात दिन कर इन गांवों में अभियान चालाया। कई आरोपी एसपी कार्यालय पहुंचकर स्वीकार कर रहे है कि हम एसपी से प्रभावित है और ऐसे ईमानदार अधिकारी के कारण चोरी छोड़ रहे है।


एसपी ने चलाया था ऑपरेशन प्रहार
दस दिन पहले कड़िया में एसपी आदित्य मिश्रा ने पुलिस के 186 अधिकारियों/कर्मचारियों का डेरा डाला था और रात तीन बजे से अगले दिन 6 बजे तक ये कार्रवाई चली थी। इसे ऑपरेशन प्रहार का नाम दिया गया था। इस कार्रवाई से आरोपियों में डर था और 25 आरोपियों ने समर्पण किया था। अब रविवार को फिर 44 आरोपियों ने सरेंडर किया है जो कि जिले के इतिहास में सबसे बड़ी बताई जा रही है। इस अभियान को लेकर जिले में एसपी की काफी सराहना की जा रही है और मंत्री भी खुलेमंच से एसपी की तारीफ कर चुके है।


किसी भी हाल तक जाना पड़े, अपराध नहीं करने दूंगा- एसपी
राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि किसी भी हालत में अपराध नहीं करने दूंगा। मुझे खुशी है कि आगे आकर लोग आत्मसमर्पण कर रहे है। वहीं राजगढ़ पुलिस की इस ऐतिहासिक कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो अपराध को जड़ से उखाड़ा जा सकता है। जब वर्दी के साथ संवेदनशीलता जुड़ जाए, तो नतीजे उम्मीद से कहीं ज़्यादा बड़े होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE