BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 5:10 pm
KHABAR : पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को बताएं दुष्परिणाम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के तहत जिले में 22 से 26 अप्रैल 2025 तक विशेष नशा मुक्ति सप्ताह आयोजित किया गया। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नीमच में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जावद, विनोद कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जीवन में संयम एवं अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सहज एवं सरल भाषा में विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नशे को एक गंभीर सामाजिक बीमारी बताया और इससे दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य विधिक प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने योग, प्राणायाम तथा ज्ञान के माध्यम से चित्त को एकाग्र करने के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान दिया। जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न योजनाओं जैसे विधिक सहायता एवं सलाह योजना, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 तथा पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य संजय विश्वकर्मा, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE