BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 10:05 am
KHABAR : पान की दुकान पर पथराव, एक युवक के पेट में लगा पत्थर, पुलिस ने छतों पर की सर्चिग, प्रसासन की टीम मौके पर, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। महूपुरा चौराहे पर रविवार रात को एक दुकान के बाहर अचानक से पथराव होने लगा। दुकान मालिक ने दुकान के अंदर छिपकर अपने आपको सुरक्षित किया। दुकान के बाहर बैठे माखन नामक युवक के पेट पर पत्थर लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर कहां से आ रहे हैं? इस बात की तस्दीक के लिए आसपास के घरों की छतों की जांच की। 


दुकानदार साजिद खान ने बताया मैं दुकान पर बैठा था। अचानक पत्थर आने लगे। पत्थर कहां से आ रहे हैं, पता नहीं चला। पत्थरों से बचने के लिए मैं भी अंदर छुप गया। महुपूरा चौराहे पर साजिद खान की छोटी सी पान की दुकान है। इसके बाहर भी टेबल लगाकर ग्राहकों की बैठने की व्यवस्था की गई है। यहीं पर पथराव हुआ है।


पुलिस ने आसपास के घरों में जाकर छतों की भी तलाशी ली एवं सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय लोगों ने पत्थर भी दिखाएं जो फेंके गए। पत्थरों से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।


पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे मौके पर शाजापुर एडिशनल एसपी टी एस बघेल  कोतवाली टीआई संतोष वाघेला, शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद हैं। इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों में डर का माहौल है। इस कारण से आसपास की पुलिस प्रशासन ने दुकान भी बंद करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE