खरगोन। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिसकर्मी, पुलिस परिवार, पुलिस सशस्त्र बल, होमगार्ड एवं वनकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 60 विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने करीब 450 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरो की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ मानसिक रोग के संबंध में सवाल-जवाब भी किए गए, ताकि कही कोई तनाव तो नहीं है। कुछ लोगों को एड्वान्स चेकअप के लिए रेफर भी किया गया।
डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए कठिन परिश्रम और डूयूटी करते हैं। इस कठिन डूयूटी के कारण वे कई बार अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते और तनाव का शिकार हो सकते है। इसी के चलते पुलिस एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए विभाग द्वारा यह शिविर लगाया गया है।