मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम जेथली में एक घर के बाड़े में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28/04/2025 सुबह 5.30 बजे वनविभाग उपवनमण्डलधिकारी मनासा दशरथ अखंड को ग्राम जेथली निवासी मदनलाल पिता मंशाराम दायमा ने सूचना दी की घर के बाड़े में मगरमच्छ आ गया। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम मनासा को मौके के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 4-5 फिट लंबे 30 किलो वजनी मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मगरमच्छ पूर्णतः स्वस्थ था, जिसे गांधीसागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य में महेश पाटीदार, बीट प्रभारी मनासा एवं रावतपुरा एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।
