BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 11:49 am
KHABAR : निर्दलीय पार्षद की कोई सुनवाई नहीं, कैसे हो काम, वैध-अवैध में आधे फिट का भी नहीं है अंतर, 15 वर्षाे बाद भी नहीं बन पाई सड़क, उड़ते धूल के गुबार से रहवासी परेशान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में नगरपालिका परिसीमन में आने वाले आज भी कई क्षेत्र ऐसे है जो अवैध होने का दंश भुगत रहे है। ऐसे क्षेत्रों के रहवासियों को नपा चुनाव में वोट देने का अधिकार है, लेकिन वहां नगरपालिका मूलभूत सुविधायें देने का काम नहीं करती है। नपा के जिम्मेदार अवैध क्षेत्र की बात बोलकर काम नहीं करने का बहाना बनाते है, जबकि शहर के कुछ क्षेत्र ऐसे है जिनकी गिनती अवैध में होती है वहां तो नपा द्वारा सड़के बनाई जा चुकी है, वहां मूलभूत सुविधायें देने के काम हो रहा है, लेकिन शहर में बचे कुछ ऐसे क्षेत्र है जिन्हें बने 20 वर्ष के लगभग होने आये है, वहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा जा सकता है। नपा के जिम्मेदार दोगली नीति अपनाकर अनीत कर रहे है जिससे रहवासियों में नपा के प्रति गहन आक्रोश पनप रहा है।
यहां बात करे वार्ड नं. 08 के अंतर्गत आने वाले गणपति नगर क्षेत्र की तो यहां 2005 से लोगों ने घर बनाकर रहना प्रारंभ कर दिया था 2010 आते-आते तो इस क्षेत्र में आबादी बड़ने लगी थी वर्तमान में यह क्षेत्र चारो और से रहवासी इलाको से पट चुका है । गणपति नगर व आसपास क्षेत्र की आबादी वर्तमान में लगभग 1200 के आसपास होगी वहीं गणपति नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लोगों की संख्या अनगिनत है वर्तमान में यह व्यस्तम मार्ग बन चुका है जहां बड़े लोडिंग वाहन भी निकलते है। उसके बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि की निगाहें यहां नहीं पड़ी है वहीं नगरपालिका में बैठे जिम्मेदार तो अवैध क्षेत्र की बोलकर काम करने की मना कर देते है जबकि गणपति नगर क्षेत्र के आधे फिट दूर तो वैध क्षेत्र है और आधे में अवैध द्य आधे फिट के अंतर से मूलभूत सुविधा देने का काम हो रहा है। इस क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि सड़क के लिये नगरपालिका में कई बार गुहार लगा चुके है वहीं जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी आकर्षित करवाया गया लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं ।

निर्दलीय पार्षद की कोई सुनने वाला नहीं-
रहवासियों ने बताया कि वार्ड नं. 08 का पार्षद दुर्गाशंकर है जो निर्दलीय है। पार्षद रहवासियों को बताता है कि वो सड़क के लिये लगातार प्रयास कर रहा है उसने नपा में फाईले लगा रखी है। लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं। पार्षद जिस प्रकार से सड़क को लेकर बात करता है उससे तो नगरपालिका को अब तक सड़क बना देना थी। पार्षद बराबर प्रयास कर रहा है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं। जबकि गणपति नगर वार्ड नं. 08 का प्रमुख क्षेत्र है इस क्षेत्र के रहवासियों ने स्वयं के प्रयासों से करोड़ों रूपये की शासकीय भूमि को दलालों से बचाते हुए वहां गणेश गार्डन के नाम से गार्डन बनाया गया है जहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये थे जो अब पेड़ बन चुके है। यह गार्डन इस क्षेत्र की शान बन चुका है। वहीं पास में ही गणेश गार्डन जिम भी है जो रहवासियों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लगवाई थी। लेकिन इस क्षेत्र में बदनुमा दाग बन चुकी मिट्टी नुमा सड़क से यह क्षेत्र ग्रामीण से भी बदतर नजर आता है। रहवासियों ने विधायक व नपाध्यक्ष से मांग की है कि इस क्षेत्र में सड़क बनाकर रहवासियों को राहत प्रदान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE