BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2025, 11:49 am
BIG REPORT : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर बीजेपी का तंज, वीडी ने कहा- संविधान का गला घोटा और इमरजेंसी लगाई, मंत्री सिलावट बोले- अंबेडकर को संसद में जाने से रोका, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- संविधान बचाओ का शब्द कहना भी कांग्रेस के लिए बेईमानी है। 75 बार संविधान पर प्रहार किए, संविधान का गला घोटा, इमरजेंसी लगाई, पहले इसका जवाब कांग्रेस दे। क्या संविधान बचाओ की बात कर रही कांग्रेस..? अपने संविधान की हत्या की, लोकतंत्र की हत्या की, इमरजेंसी लगाकर। अपने निजी स्वार्थ के लिए संविधान में बदलाव किए। संविधान के लिए मूल भावनाओं को जमीन पर उतारने का काम बीजेपी और मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और इसके अलावा कोई और काम नहीं करते।


कांग्रेस ने उन्हें संसद में हराया
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- कांग्रेस किस बात पर संविधान बचाओ रैली निकाल रही है। जिस व्यक्ति ने संविधान बनाया उसका (भीमराव अंबेडकर) अपमान किसने किया? सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। प्रजातंत्र की सबसे बड़ी अदालत लोकसभा में जाने से रोकने का काम कांग्रेस ने किया। उन्हें लोकसभा में हराया। यह लोग संविधान की बात कर रहे हैं। संविधान बचाओ रैली का आगाज ग्वालियर से करने वाले सवाल पर मंत्री सिलावट ने कहा उन्हें करने दो कांग्रेस अपना काम कर रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार है जो बोलती है वह करती है।


जीतू पटवारी के सेल्यूट वाले बयान पर पलटवार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा शासन के सेल्यूट वाले आदेश पर सवाल खड़े करने पर मंत्री सिलावट ने कहा कांग्रेस अपना काम कर रही है भाजपा अपना काम करती है। हम विकास और प्रगति में विश्वास करते हैं। कांग्रेस को इसके अलावा और कोई काम नहीं है। आखिर उन्हें किस बात की परेशानी है इसका जवाब वह खुद ही देंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE