खरगोन। कोतवाली थाना क्षेत्र के टेमला रोड पर नगर पालिका का सफाई वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से एक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में लगभग 17 महिला और पुरुष सफाई कर्मी घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल लाया गया , हलाकि सभी खतरे से बहार है। सभी सफाई कामगार नगर पालिका खरगोन के कर्मचारी थे। इस दौरान जिला अस्पताल में लोगो की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही एसडीएम बीएस कनेस,नगरपालिका सीएमओ एमआर निगवाल और अध्यक्ष छाया जोशी जिला अस्पताल पहुंच गये। बताया जा रहा है की सफाईकर्मी टेमला रोड पर पीएम आवास की मल्टी में सफाई के बाद टेमला रोड पर आयोजित भगवत कथा स्थल पर सफाई के लिए जा रहे थे। टेमला से पहले अनियंत्रित होकर वाहन पलटी खा गया। पत्थर और सामने आ रहे वाहन को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर वाहन पलटने की बात की जा रही है। सीएमओ एमआर निगवाल और सफाई मोर्चा अध्यक्ष सजय करौसिया ने बताया की वाहन पलटने से एक सफाई कर्मी राजेश सोलंकी की मौत हो गई है। 12 लोग घायल हुए है जिनमे महिलाऐ भी शामिल है। सभी का उपचार चल रहा है,घायल सभी खतरे से बहार है। घटना को लेकर पार्षद रियाजउद्दीन शेख ओर सफाई कर्मी अध्यक्ष शाकीर हुसैन भी अपनी प्रतिक्रिया वदी है।