खरगोन। कसरावद तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम साडली एवं प्राथमिक विद्यालय साडली विकासखंड कसरावद के संयुक्त तत्वाधान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कसरावद के मार्गदर्शन में मापन मेले का आयोजन किया गया। मापन मेले में शरीर के अंगों के नाप, वजन, ऊंचाई, धारिता ,भार,आदि को छात्रों के द्वारा गतिविधि के आधार पर मापन गतिविधियां की गई।
मापन गतिविधि बहुत ही रोचक और प्रेरणादायक थी। गतिविधियों के आधार पर छात्रों को अध्यापन कराने में छात्रों की रुचि बढ़ती है और वह नियमित शाला में आने हेतु प्रेरित होते हैं। मापन गतिविधि में मुख्य रूप से जन शिक्षक श्री रूपेश कानूनगो जी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से खान सर एवं अर्जुन सर तथा प्राथमिक विद्यालय से तुलसीराम राठौड़ एवं माध्यमिक विद्यालय साडली से पदमसिंह जमरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमारी मोनिका यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा और स्व सहसहायता समूह के सदस्यों की सहभागिता भी रही। आभार शासकीय माध्यमिक विद्यालय साडली के प्रधान पाठक संजय पटेल ने माना।