BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 12:08 pm
KHABAR : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद ग्वालियर एयरपोर्ट शुरू, तीन दिन बाद राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट की रनवे पर दौड़ने लगीं फ्लाइट्स, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट शनिवार से आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। पहली फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली से आएगी। इसके बाद मुम्बई और बैंगलुरू से आने और जाने वाली फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। 6-7 मई की दरमियानी रात ष्ऑपरेशन सिंदूरश् के बाद से इस एयरपोर्ट को यात्री फ्लाइट के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट तक सिर्फ टिकट ले चुके यात्री ही पहुंच सकते हैं।


कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ष्ऑपरेशन सिंदूरश् चलाया था। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया है। जिसे देखते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को 7 से 9 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया था। नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि 9 मई तक ग्वालियर एयरपोर्ट से सभी नागरिक और वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा।


यह फैसला महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर हाई अलर्ट के चलते लिया गया था। यह एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए भारतीय वायु सेना के महाराजपुरा एयरबेस के रनवे का उपयोग करता है। यह एयरबेस लड़ाकू विमानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है।


एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चेकिंग
तीन दिन बाद ग्वालियर के एयरपोर्ट पर संचालन शुरू तो हो गया है, लेकिन एयरपोर्ट के रास्तों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। एक किलोमीटर दूर से ही पुलिस चेकिंग कर रही है। एयरपोर्ट के अंदर आने और जाने की इजाजत सिर्फ यात्रियों को ही है।


अभी यहां से संचालित होंगे फ्लाइट्स
ग्वालियर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, मुम्बई और बैंगलुरू के लिए सीधी फ्लाइट्स चल रही हैं। इन तीन शहरों के लिए फ्लाइट का संचालक शुरू हो गया है। ग्वालियर में तीन दिन बाद पहली फ्लाइट नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे ग्वालियर आएगी।


एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना इस मामले में एयरपोर्ट डायरेक्टर काशीनाथ यादव ने बताया कि 9 मई तक सुरक्षा कारणों के चलते एयरपोर्ट बंद था। आज से फ्लाइट का नियमित संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली, मुम्बई व बैंगलुरू के लिए फ्लाइट जाएंगी और आएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE