उज्जैन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड घटिया में शुक्रवार को स्व.नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम कक्षा के आयोजन के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत छात्र/छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा मेहंदी बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जल संरक्षण की शपथ ली।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक मोहन सिंह परिहार, परामर्शदाता रचना शर्मा, चेतना यादव, हेमेंद्र पाटीदार, डॉ रेखा सोलंकी, डॉ वंदना डेविड, प्रतिभा अहरवाल एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।