शाजापुर। कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुजालपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जमधड़ नदी किनारे सफाई अभियान में हिस्सा लिया और नदी के छोटे पुल के पास जमा गाद व गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।