नीमच। जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को ‘युवा संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में होगा।
कार्यक्रम में जिले की स्थानीय एवं बाहरी प्रतिष्ठित कंपनियों, उद्योगों और व्यापारिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
इसके साथ ही युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्योग स्थापना, शासकीय योजनाओं एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।