BREAKING NEWS
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 2:40 pm
BIG REPORT : मैं देश की जनता के समक्ष नतमस्तक हूं, तुर्की और अजरबेजान के बॉयकॉट पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- राष्ट्र की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं, पढे़ खबर   

Share On:-

ग्वालियर। भारत-पाक तनाव के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की और अजरबेजान के देश भर में हो रहे बॉयकॉट पर सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “यह देश की जनता का एक भावुक निर्णय है, जिसके लिये मैं देश की जनता के समक्ष नतमस्तक होता हूं। उन्होंने कहा कि जिन शक्तियों ने ऐसे आतंकवाद का साथ दिया हो और इस युद्ध में पाकिस्तान का साथ दिया हो, इससे राष्ट्रीय भावना जाग्रत हुई है और जागरूक हुई है। आज सभी स्वयं इच्छा से देश के नागरिकों ने यह निर्णय लिया है। इसलिए मैं देश के नागरिक को मैं प्रणाम करता हूं। राष्ट्र सर्वप्रिय है और राष्ट्र हित में ,राष्ट्र की सुरक्षा में कोई भी समझौता न कोई नागरिक करेगा और ना ही देश की जनता करेगी।


पूरे विश्व में तेजी से दूरसंचार की क्रांति आ रही है- सिंधिया   
वहीं आज विश्व संचार दिवस है, ऐसे में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि “आज दूरसंचार डाक के आधार पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक भावनाओं को उत्पन्न करना और उन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाना इसका दायित्व और जिम्मेदारी विभाग की होती है। पूरे विश्व में तेजी से दूरसंचार की क्रांति आ रही है, उसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अग्रणीय पंक्ति में खड़ा हुआ है। जो 5जी का रोल आउट देश मे हुआ है वह पूरे विश्व में सबसे तेजी का रोल आउट हुआ है। 22 महीने में लगभग 99 प्रतिशत जिले 82 प्रतिशत जनता तक यह सूचना की क्रांति पहुंच चुकी है,और अब 6जी के नियम बनने जा रहे हैं। जब यह बन जायेगा तब उसमें भी भारत नेतृत्व करेगा। 


दूरसंचार की क्रांति का नेतृत्व भारत विश्व में करता रहेगा
सिंधिया ने कहा कि डाक के क्षेत्र में भी नई विचारधाराएं और नई सुविधा उत्पन्न होने जा रही हैं। हमारा डाक विभाग सबसे विस्तृत एक लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन का चौनल है। पूरे विश्व में भारत के डाक विभाग में 1 लाख 64 हजार हमारे पोस्ट ऑफिस है। लगभग ढाई लाख हमारे ग्रामीण डाक सेवक है। उनके जरिए जनसेवा की विचारधारा डाकघर विभाग की है। 2008 में मैंने स्लोगन बनवाया था कि डाक सेवा जन सेवा। इस भावना के साथ हमारा एक-एक डाकिया काम करता है। आज विश्व संचार दिवस पर मैं सभी को अपनी तरफ से बधाई देता हूं और इसी तरह भारत दूरसंचार की क्रांति का नेतृत्व भारत विश्व में करता रहेगा यही विश्वास करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE