BREAKING NEWS
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 2:55 pm
NEWS : राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन सिंदूर व तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी आज अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विशेष बैठक की। साथ ही आगामी 21 मई को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि हमारी बहनों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जयपुर और उदयपुर में जिस जोश और उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली गई, उसी तरह चित्तौड़गढ़ में भी 21 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का सख्त जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर के मार्मिक क्षणों ने पूरे देश को भावुक किया और एकता के सूत्र में बांधा है। इस दौरान सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, भंवर सिंह खरडीबावडी, प्रवीण सिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, तेजपाल रेगर, रवि विरानी, रामप्रसाद बगेरवाल, चुन्नीलाल माली, राजन माली, युवराज आर्य, विनित तिवारी, मोनु सलुजा, रवि बैरागी, कुशपाल सिंह उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE