BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 3:22 pm
KHABAR : विक्रम यूनिवर्सिटी का बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी, एग्जाम खत्म होने के 15 दिन में किया घोषित, नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विक्रम यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को बीकॉम थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया। परीक्षा समाप्ति के मात्र 15 दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।


बीकॉम तृतीय वर्ष की मुख्य और प्रायोगिक परीक्षा 1 मई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा में लगभग साढ़े पांच हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के निर्देश पर परिणाम 15 दिनों के भीतर घोषित किए गए हैं।


विश्वविद्यालय में मार्च से मई के पहले सप्ताह तक बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और बीएचएससी की परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में कुल 70 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। शेष परीक्षाओं के परिणाम आगामी 8-10 दिनों में घोषित किए जाएंगे।


नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 मई से ऑनलाइन लिंक खुल गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश और शुल्क जमा कर सकते हैं। विधि अध्ययनशाला के पाठ्यक्रमों के लिए अलग से लिंक जारी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE