मनासा। गुरुवार देर शाम जिले सहित मनासा और ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई वही कई जगह ओले भी गिरे ।आंधी के कारण कई बड़े पेड़ धराशाई हो गए वहीं घंटों विद्युत आपूर्ति बंद रही। तेज आंधी के कारण मनासा के शमशान घाट रोड पर हाई मास्क लाइट का पोल टूटकर नीचे आ गिरा । इसके बाद मनासा नगर की बिजली बंद कर दी गई, विद्युत विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने के लिए कार्य पर लग गए बड़े खंबे को खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई । हालांकि मनासा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के कारण कई जगहों पर बड़े पेड़ गिरने से बिजली तार और मकान को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है।