BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 4:48 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री ने ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन, उप बोले- आयुष्मान कार्ड हर गरीब व्यक्ति के लिए एक गारंटी कार्ड हैं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ 59 लाख 65 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। ग्राम घटावदा में 4 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की घटावदा से कोचवी वाया तोपाखेड़ा बालाजी पंहुच मार्ग का भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 75 लाख 53 हजार की घटावदा से बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ग्राम लिम्बवास में 2 करोड़ 23 लाख 84 हजार रु से निर्मित होने वाले लिम्बवास से आपुखेड़ी मार्ग का भूमि पूजन किया।  

ग्राम लुनाहेड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण भी किया। पौधारोपण करके उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा करें। जल का संरक्षण करें। स्वच्छ भारत अभियान में भाग ले। इस दौरान राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, मदनलाल राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे। 
 
लोकार्पण एवं भूमि पूजन अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड है। यह प्रत्येक पात्र गरीब व्यक्ति को इलाज की गारंटी प्रदान करता है। इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज होता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीमार व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपना इलाज करा सकता हैं। इस आयुष्मान कार्ड ने लोगों की जिंदगी को बचाने का काम किया है, लोगों को नया जीवन प्रदान किया है। हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं के निर्माण से हर खेत तक पानी पहुंचा जा रहे हैं। आने वाले समय में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। हर घर नल से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। सरकार द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि प्रदान की जाती है। किसानों को बिना ब्याज के ऋण, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन जैसी अनेक योजनाएं के लाभ सीधे प्रदान किए जा रहे है। सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है। जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार ने बहुत से काम किए हैं, हर गांव को सड़कों से जोड़ा है। हर खेत को पानी एवं हर घर को नल से जल मिलेगा, इस पर निर्माण कार्य चल रहा है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से हर खेत को पानी एवं जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को नल से पानी मिलेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE