देवास। सयाजी द्वार के पास सिद्धिविनायक गणेश जी का मंदिर बनाया गया है जिनको लाल गेट के राजा के रूप में भी जाना जाता है। मंदिर निर्माण के बाद यहां पर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई जहां पर भजन संध्या के साथ ही विशेष आयोजन किए गए जो की देर रात तक चले। देवास विधायक पुत्र विक्रम सिंह पवार भी यहां पर पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि यहां पर महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और पूरे देवास में भगवामय माहौल बना हुआ है। आपको बता दे की संस्था सिद्धि विनायक द्वारा यहां पर मंदिर निर्माण कार्य करवाया गया है और अब यहां पर प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव मनाया जा रहा है।