BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 5:22 pm
KHABAR : सोनम के सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं सहेलियां, वी वॉन्ट जस्टिस फॉर सोनम के पोस्टर के साथ किया शांत प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संदिग्ध गुमशुदगी के मामले ने अब भावनात्मक मोड़ ले लिया है। शनिवार को इंदौर की सड़कों पर सोनम की सहेलियां “वी वॉन्ट जस्टिस फॉर सोनम” के पोस्टर लेकर उतरीं। लड़कियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन से सोनम की सुरक्षित वापसी की मांग की। वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मृतक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने राजा के पिता से मुलाकात की। 


सोनम की गुमशुदगी से सहेलियां परेशान 
सोनम की करीबी सहेलियों का कहना है कि वे लंबे समय से उसके साथ जुड़ी रही हैं और उसकी गुमशुदगी की खबर के बाद से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि “जब से सोनम को लेकर खबरें सामने आई हैं, हम सब डरी हुई हैं। रोज भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि वह सही-सलामत लौट आए।” प्रदर्शन कर रहीं सहेलियों ने सरकार से अपील की कि जांच को और तेज किया जाए और सोनम को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। 


उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक शादीशुदा महिला, जो अपने पति के साथ हनीमून पर गई थी, अचानक लापता हो जाती है और अब तक कोई सुराग नहीं मिलता, तो यह पूरे सिस्टम पर सवाल है। सोनम की सहेलियों ने कहा-“हम बस यही चाहते हैं कि हमारी सोनम सही-सलामत वापस आ जाए। 


राजा रघुवंशी के घर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 
इधर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मृतक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने राजा के पिता से मुलाकात की। इस दौरान पटवारी के सामने ही राजा के पिता फूट-फूट कर रो पड़े। पिछले दिनों इंदौर में राजा रघुवंशी अंतिम संस्कार हुआ था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE