बड़वानी। जिले के ग्राम निवाली के एक युवक ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
इस घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।खेतिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सोनिस के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पोरलाल खरते और मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रकाश खेड़कर भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह से पुलिस थाने तक मौन जुलूस निकाला। थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नाहर ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।