मंडला। बालाघाट के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अपूर्व भलावी को परम विशिष्ट श्रेणी में केएफ रुस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए उन्हें रिवॉल्वर और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
मंडला जिला मुख्यालय के रंगरेज घाट के निवासी अपूर्व भलावी शिक्षक बालाघाट में तैनाती के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया। उनकी कार्यशैली ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में मदद की। वर्तमान में वे लखनादौन, सिवनी में पदस्थ हैं।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने नक्सल उन्मूलन अभियान में शानदार योगदान के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। पुलिस महानिदेशक भोपाल ने अपने आदेश में तीन श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की है।