पिपलिया मंडी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिपलियामंडी मनासा मार्ग गुड़भेली में बने सांवलिया मार्ट पर पहुंचे इस दौरान विक्रम सिंह कचनारा वाले ने अपने परिवार एवं संस्था के स्टॉप द्वारा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत कर शाल श्रीफल भेंट की साथ ही लिम्बावस में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण जनों कों शहरी क्षेत्रों में आवागमन और व्यापार की सुविधा बेहतर होगी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को इनका लाभ मिल सके और वे सशक्त बन सकें।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला।
डिप्टी सीएम ने अंत में कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मल्हारगढ़ क्षेत्र में और भी कई विकास योजनाएं जल्द धरातल पर लाई जाएंगी।