BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 6:30 pm
KHABAR : जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण अतिक्रमण हटाने, रास्ता विवादों के निपटारे का अभियान, ग्राम सगराना में 2 करोड़ रूपये मूल्‍य की 3 बीघा शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्‍त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय और देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और रास्ता विवादों का तत्परता पूर्वक निराकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम संजीव साहू के नेतृत्व में तहसीलदार संजय मालवीय एवं राजस्व दल ने पुलिस बल के सहयोग से नीमच तहसील के ग्राम सगराना में 2 करोड़ रूपये मूल्‍य की 3 बीघा शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्‍त कराया हैं। साथ ही इस जमीन के पीछे स्थित है खेत मालिकों को रास्ता भी दिलवाया है।
इस अभियान के तहत शनिवार को राजस्‍व अमले ने अनेक गांवो में रास्‍ता एवं कब्‍जाविवादों का निराकरण कर, मौके पर आवेदकों को कब्‍जा दिलाया गया हैं। नीमच तहसील के ग्राम सगराना में तहसीलदार संजय मालवीय ने राजस्‍व एवं पुलिस बल के साथ सगराना पहुंचकर, वहॉं 2 करोड़ रूपये मूल्‍य की 3 बीघा शासकीय जमीन पर से अतिक्रमण हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त कराया है। जीरन तहसील के ग्राम आसपुरा में परम्‍परागत रास्ता विवाद का निराकरण कर रास्‍ता खुलवाया है। घसुण्‍डी जागीर में भी राजस्‍व अमले ने मौके पर रास्‍ताविवाद, नयागांव में  तहसीलदार द्वारा मौके पर रास्‍ता विवाद का निराकरण कर रास्‍ता खुलवाया गया हैं।
राजस्‍व विभाग के दल ने जिला मुख्‍यालय के समीप धनेरिया कलां में सर्वे नम्‍बर 621 पर अवैध निर्माण कर, निर्माण सामग्री डालकर किए जा रहे अतिक्रमण को रोककर अवैध सामग्री हटाई है। राजस्‍व दल ने ग्राम अरनिया कुमार में अनोखीलाल के पट्टे की जमीन पर अवैध कब्‍जा हटाकर संबंधित को कब्‍जा दिलाया हैं।
इस तरह जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा शासकीय जमीनों के संरक्षण, अतिक्रमण मुक्त कराने,रास्‍ता विवादों के निराकरण  का यह अभियान अपने उदेश्‍यों में सफल रहा हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को भी लगभग 80 लाख रूपये की शासकीय जमीन को   अतिक्रमण मुक्‍त करवाया जा चुका हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE