BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 6:48 pm
KHABAR : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्यता अभियान प्रारंभ, संस्था का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानव की सेवा, निर्धन एवं गरीब व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर एवं मानसेवी सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर वर्ष 1982 से निरंतर कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानव की सेवा, निर्धन एवं गरीब व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु संस्था द्वारा वर्तमान में वृद्धाश्रम (वात्सल्य धाम), फिजियोथेरपी सेंटर, एंबुलेंस सेवा, निरूशक्तजन छात्रावास एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसे प्रकल्प सुचारू रूप से संचालित किये जा रहे हैं। संस्था आम जनों को रेडक्रॉस से जुड़ने एवं उनकी भी सहभागिता, मार्गदर्शन के लिए संकल्पित है। इसी परिपेक्ष में संस्था द्वारा आम जनों को (पुरुष एवं महिला) अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु ष् आजीवन सदस्यता अभियानष् प्रारंभ किया जा रहा है द्य जो निरंतर  30 जून 2025 तक चलेगा। आपके सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन से संस्था भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य कर सकेगी। आजीवन सदस्यता का शुल्क रुपए एक हजार रूपये निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप रेडक्रॉस कार्यालय से कार्यालय समय (प्रातः 10रू00 बजे से सायंकाल 6रू00 बजे तक) में निरूशुल्क प्राप्त किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। आजीवन सदस्य बनने पर ही  मतदान में भाग लेने की पात्रता होगी एवं मंदसौर जिले के आजीवन सदस्यगण ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE