BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 6:49 pm
KHABAR : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे दिया सुझाव, ड्रोन से फलों और अनाज पर छिड़काव, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम सुनेरा पनवाड़ी और अभयपुर में कार्यक्रम हुआ।


ड्रोन से फलों और अनाज पर छिड़काव का दिया सुझाव
वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. धाकड़ ने डिजिटल युग में आधुनिक खेती पर बताया कि ड्रोन स्प्रेयर से कीटनाशकों और घुलनशील उर्वरकों का छिड़काव किया जा सकता है। यह तकनीक संतरा, अमरूद, आम जैसी उद्यानिकी फसलों के साथ-साथ गेहूं, मक्का, सरसों और अरहर में भी उपयोगी है। ड्रोन तकनीक से मात्र 10 मिनट में 12 लीटर पानी से एक एकड़ खेत में दवा का छिड़काव संभव है।


किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
कृषि विभाग से विजय गामी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उद्यानिकी विभाग से सुमित पाटीदार ने विभाग की योजनाएं बताईं। इफको के महेंद्र पटेल ने उर्वरक प्रबंधन की जानकारी साझा की। आत्मा योजना के शालिग्राम धाकड़ ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। मौके पर उपस्थित किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस तकनीक से समय, पानी और श्रम की बचत के साथ-साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE