BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 7:25 pm
KHABAR : रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, इंदौर में लागू हुई कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम, कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों को दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रोड एक्सीडेंट में घायलों को त्वरित और निरूशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘कैश लेस ट्रीटमेंट स्कीम-2025’ लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब सड़क दुर्घटनाओं में घायल किसी भी व्यक्ति का इलाज इंदौर के अस्पतालों में कैश लेस रूप किया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा डेढ़ लाख रुपए तक होगी।


शनिवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर अस्पताल संचालकों की बैठक लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अस्पताल तीन दिन में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।


कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों से कहा कि वे स्कीम के तहत चिह्नित प्रक्रिया का पालन करें और जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ समन्वय बनाकर काम करें। सभी संबंधित विभागों, अस्पतालों और संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे ‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम’ का पालन सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल प्रत्येक व्यक्ति को शीघ्र और उपचार उपलब्ध हो सके।


अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को 25 हजार रुपए मिलेंगे
आशीष सिंह ने कहा कि घायलों का समय पर इलाज और मदद देना राज्य शासन की प्राथमिकता है। केंद्र शासन की योजना के अलावा राज्य शासन ने श्राहवीर योजनाश् भी लागू की है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।


बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति रोड एक्सीडेंट में घायल होता है तो उसे अधिकतम सात दिनों तक अच्छे अस्पताल में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। दुर्घटना के बाद किसी अन्य अस्पताल में केवल स्थिरीकरण प्रक्रिया के लिए ही उपचार की अनुमति होगी। इसके बाद मरीज को उपचार के लिए रेफर किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए मोटर यान अधिनियम-1988 की धारा-215(3) के अंतर्गत गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE