मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा महिलाओं हेतु निः शुल्क 38 दिवसीय कम्प्यूटर अकाउंटिंग का प्रशिक्षण बैच 11 जून 2025 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इच्छुक प्रत्याशी रजिस्ट्रेशन के लिये अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा लेवें। 18 से 50 वर्ष वाले प्रत्याशी ही इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिये सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नं. - 7999852839, 9111858590, 84358062917 भी जारी किए गए हैं।