BREAKING NEWS
EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 11:24 am
KHABAR : बीजेपी का संकल्प से सिद्धी अभियान, रतलाम की जनता के बीच जाएंगे नेता, केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यों को बताएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 9 जून से 16 जून तक ‘संकल्प से सिद्धी’ अभियान चलाएगी। भाजपा नेता पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में किए गए कार्यों को जनता के बीच रखेंगे।


शनिवार को विकसित भारत का अमृतकाल के अंतर्गत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल ‘संकल्प से सिद्धी’ अभियान के आयोजन को लेकर पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला टोली की बैठक हुई।


जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 9 से 12 जून जिला स्तर पर प्रोफेशनल समिट का आयोजन होगा। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्षीय कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, अभियान के संयोजक महेश सोनी, सहसंयोजक शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, सदस्य नंदन जैन, राजेंद्र पाटीदार उपस्थित रहे।


मोहल्ला और ग्राम चौपाल लगेगी
जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि 12 और 13 जून को मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन होगा। जिसमें अलग-अलग वक्ता प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता के बीच रखेंगे।


15-16 जून को शक्ति केंद्रों पर मोहल्ला चौपाल व ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। इनमें विकसित भारत के अमृतकाल की ऐतिहासिक यात्रा का वर्णन भाजपा नेता लोगों के बीच रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE