उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल जिला उज्जैन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार पाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से वेदा हॉस्पिटल उज्जैन में शासकीय सहायता प्राप्त वैक्सीन के माध्यम से निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ अनिल दुबे द्वारा इस अवसर पर क्षेत्रीय एएनएम एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को संबोधन में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का समय से टीकाकरण कराते हुए बच्चों को जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना तथा अन्य सामान्य रोग के विषय में चर्चा करते हुए सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत, टीकाकरण सारणी के अनुसार बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन के माध्यम से प्रत्येक गुरुवार को वेदा हॉस्पिटल वसन्त विहार उज्जैन में नि:शुल्क टीकाकरण हेतु अपील की।
इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक टीकाकरण की सुविधा पहुँचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से सरकारी अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ: टीकाकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है। 10.am से 2.pm तक वेदा हॉस्पिटल में यह सुविधा प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध रहेगी। सरकार द्वारा उपलब्ध और प्रमाणित वैक्सीन का ही उपयोग किया जा रहा है तथा टीकाकरण के लिए पहले से पंजीयन आवश्यक नहीं तथा टीकाकरण दिवस पर पूरे भारत में कहीं भी निवास करने वाले हितग्राही टीकाकरण करा सकते हैं।
टीकाकरण की पात्रता: राष्ट्रीय टीकाकरण के अनुसार 0 से 5,10,16 वर्ष के बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण कार्ड,आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ ले कर आएं अस्पताल प्रबंधक दीपेश कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया इस अवसर पर मनीष कुमार गुप्ता शहर समन्वयक (विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन),ANM ममता परिहार,पूजा,सिस्टर,सांवलिया पाटीदार,मोहित आदि उपस्थित थे।