BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 3:20 pm
KHABAR : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अब तक जिले की 180 ग्राम पंचायतों में 10536 कृषकों द्वारा विभागीय योजनाओं, कृषि, मृदा तत्व प्रबंधन एवं नवाचार के संबंध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त की, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। विकसित कृषि संकल्प अभियान जिले में कृषि विज्ञान केंद्र एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास के समन्वय से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गठित दल, ।प्रत्येक दल में तीन-तीन वैज्ञानिक शामिल है, नोडल अधिकारी के रूप में वर्ग दो अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी एवं सहयोगी विभाग जैसे पशुपालन कृषि अभियांत्रिकी मत्स्य पालन सहकारिता एवं पंचायत स्तर पर सचिव आदि द्वारा विभागों की अपने-अपने विभागों की विभागीय योजनाओं एवं आगामी खरीफ के लिए उन्नत तकनीकी, संतुलित उर्वरको के उपयोग एवं विकल्प सम्बन्धी प्रचार प्रसार संकल्प अभियान में किया जा रहा है । अब तक जिले के 6 दलों द्वारा 180 ग्राम पंचायतो में विकसित संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें 10536 कृषको द्वारा भाग लिया जाकर विभागीय योजनाओं, कृषि, मृदा तत्व प्रबंधन एवं नवाचार के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त की गई।

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में जनपद एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहभागिता की जा रही है।  कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग द्वारा निरंतर अभियान में भ्रमण कर कृषकों को योजनाओं संबंधी नवीन तकनीकी एवं नवाचार दिए जा रहे हैं।  अभियान में ड्रोन प्रदर्शन भी कृषकों को दिखाया जा रहा है, जिसमें नैनो यूरिया, नैनो डीएपी को भी बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में विभिन्न विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में यह संकल्प अभियान 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 8 जून को विकासखंड बदनावर की ग्राम मुल्थान, भुवानिखेडा एवं चंदवाडीयाकला,  विकासखंड नालछा के ग्राम अचाना, कुंवारसी एवं चंदखेडी, विकासखंड गंधवानी के ग्राम खेडी, बलवारी, जीराबाद एवं करोंदिया, विकासखंड निसरपुर के ग्राम दाहोद, लोणी एवं ट्रॅकनी, विकासखंड उमरबन के ग्राम रणगाव, ठनगाव एवं झिर्वी, विकासखंड डही के ग्राम बाबली खुर्द, मालपुरा एवं भगावा में विकसित संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में संकल्प अभियान में भाग लेवे एवं कृषि एवं सम्बन्धित विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE