BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 3:33 pm
KHABAR : परिवहन विभाग ने महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के संबंध में बसों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान, जांच कर बनाए चालान, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार  को परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव  एवं यातायात थाना प्रभारी नीतेश राठौड़, मधुकर सिसोदिया, सहायक वर्ग - 02, सैनिक - पवन प्रजापत, पप्पू दायमा, एवं आरक्षक - उत्तम, धर्मवीर, सैनिक- अरुण, विजय धर्मेंद्र एवं उनकी टीम द्वारा  संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें धार जिले के बड़ी चौपाटी, बदनावर में सायं 7.30 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक शिकायत के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया जाकर 34 वाहनों पर जांच की गई। इनमें 16 स्लीपर, 05 नॉनस्टॉप एवं 13 यात्री बसों की जांच की गई।  एवं उक्त चेकिंग के दौरान वाहनों में VLTD डिवाइस की जांच में पेनिक बटन की वस्तुस्थिति को देखा गया एवं जिन वाहनों में पैनिक बटन चालू स्थिति में नहीं थे उन वाहनों पर दंडात्मक एवं चालानी कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि आवश्यक सामग्री की जांच की गई एवं  वाहन में उपस्थित यात्री एवं महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें वाहन में यात्रा करने के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं हो रही है । इसके अतिरिक्त दो यात्री बस अपने गंतव्य स्थल पर न जाते हुए अन्यत्र स्थल  से होकर गुजरते पाए जाने पर उन वाहनों पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही कर जुर्माना राशि 13500 वसूल किया गया।  परिवहन विभाग एवं यातायात थाना द्वारा अनियमितता पाए जाने पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE